कैसरगंज: नसीरगंज चक पुरवा गांव में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरगंज चक पुरवा गांव में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से शव लटकता मिलने से परिवार में हड़कंप । स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुड़ गई है।