पूरनपुर: सिरसा रोड पैलेस में शादी समारोह के दौरान मारपीट, युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला, सीओ से की गई शिकायत
पूरनपुर क्षेत्र के पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घुघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव सिकरहना निवासी कपिल पुत्र सीताराम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।कपिल के अनुसार 27 अप्रैल की रात उसकी साली की शादी में वर पक्ष से आए खमरिया पट्टी निवासी युवक ने शराब के नशे में मारपीट की।