रानीवाड़ा: रानीवाड़ा रेंज के 40 वाटर प्वाइंट पर हुई वन्यजीवों गणना, स्लॉथ बियर की बढ़ी संख्या
Raniwara, Jalor | May 26, 2024 सांचौर और जालोर जिले में इस हफ्ते दो दिनों तक वाटर हॉल पद्धति से वन्यजीवों की गणना की गई। इस दौरान वनकर्मी वाटर पॉइंट के समीप मचान बनाकर वन्यजीवों की गणना करते नजर आए। इसके लिए जिले में कुल 40 वाटर पाइंट पर वन्यजीवों की गणना जिले के चार रेंज क्षेत्र में की गई। वनकर्मी भीषण गर्मी के बीच पूरे 24 घंटे मचान पर बैठकर वन्यजीवों की गणना करते दिखे।