रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बिजली बोर्ड कार्यालय के सामने दिया धरना
Raniwara, Jalor | May 23, 2024 रानीवाडा उपखंड मुख्यालय पर ग्रामीणों ने बिजली और पानी संकट को लेकर बिजली बोर्ड कार्यालय के सामने धरना दिया। बाद में डिस्कॉम से सहायक अभियंता ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइस कर धरना समाप्त करवाया। भाजपा नेता फुलसिंह देवड़ा ने कहा कि अघोषित कटौती को लेकर बिजली बोर्ड प्रशासन नाकारा साबित हो रहा है।