रानीवाड़ा: रानीवाड़ा रेंज में वन्य जीवों की गणना हुई शुरू, विदेशी पक्षी फ्लेमिंगो और रणखार के दुर्लभ गधों पर रहेगी नजर
Raniwara, Jalor | May 23, 2024 रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुंधान्चल की पहाड़ियों में अच्छी तादाद में वन्य जीवों की मौजूदगी है। वन्य जीवों की सालाना गणना का कार्य बुद्ध पुर्णिमा को शुरू हुआ। जो कि 24 मई यानि कल सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। रानीवाड़ा रेंज के चितलवाना ब्लॉक में इस बार विदेशी पक्षियों की गिनती करने का प्रयास किया जा रहा है।