रानीवाड़ा: सहकारी समिति के रजिस्ट्रार ने रानीवाड़ा डेयरी के अध्यक्ष को हटाया, सांचोर कलेक्टर को सौंपा प्रशासक का चार्ज
Raniwara, Jalor | May 26, 2024 सहकारी समितियां राजस्थान के रजिस्ट्रार ने जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड रानीवाड़ा के अध्यक्ष जोगसिंह बालोत को हटाते हुए सांचौर कलेक्टर को प्रशासक का कार्यभार सौंपा है। सांचौर कलक्टर को जल्द ही नई समिति का निर्वाचन करवाए जाने के आदेश दिए हैं।