रानीवाड़ा: दुदवट गांव में नर्मदा प्रोजेक्ट की पाइपलाइन से पानी चोरी, 3 साल से फसलों में दे रहा था पानी
Raniwara, Jalor | May 26, 2024 नर्मदा डीआर प्रोजेक्ट की स्टील निर्मित पाइपलाइन पर किसान ने छेद कर डेढ़ इंच की अपनी पाइपलाइन लगा दी। इस पाइप लाइन से पानी को किसान अपने हौद में भर लेता। किसान करीब तीन साल से पानी की चोरी कर रहा था। जिसके बाद में विभाग ने कार्रवाई कर अवैध कनेक्शन को हटाया। मामला रानीवाड़ा के दूदवट गांव का है।