कायमगंज: कायमगंज के पीएन फाउंडेशन स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की तबीयत बिगड़ी, बेहोश होकर गिरा
कायमगंज के पीएन फाउंडेशन स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है।विकासखंड शमशाबाद जूनियर हाई स्कूल हुसैनपुर तराई के शिक्षक ललित कुमार प्रशिक्षण में शामिल थे।उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी नाक से खून बहने लगा। तत्काल CHC कायमगंज में भर्ती कराया गया।सूचना मिलने पर तहसीलदार विक्रम सिंह अस्पताल पहुंचे शिक्षक का हाल-चाल जाना