कोटड़ा: हर घर तिरंगा- 2024 का आगाज आज से
उदयपुर में होंगे विविध आयोजन
Kotra, Udaipur | Aug 8, 2024 स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में कला संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा- 2024 का आगाज शुक्रवार से होगा। 9 से 14 अगस्त तक प्रस्तावित इस अभियान के दौरान उदयपुर जिले में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर पर विविध आयोजन होंगे। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और हर घर तिरंगा अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ ने बैठक ली।