करहल: करहल के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की बिगड़ी हालत, परिजनों ने सैफई पीजीआई में भर्ती कराया
करहल थाना क्षेत्र के न्यू आशा हॉस्पिटल में एक महिला की उपचार के दौरान हालत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को सैफई पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।