सदर: वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई टली, अगली तारीख 6 मई निर्धारित
Sadar, Varanasi | Apr 13, 2026 वाराणसी के अपर जिला जज एमपी-एमएलए कोर्ट संख्या पंचम में सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मामले की सुनवाई हुई, लेकिन उनकी ओर से कोई अधिवक्ता पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 6 मई 2026 की तारीख तय कर दी।