तुरकौलिया: पुलिस ने तुरकौलिया से एक लीटर चुलाई शराब के साथ टोला सेवक और एक अन्य तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस तुरकौलिया से एक लीटर चुलाई शराब के साथ टोला सेवक व एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिजुलपुर चौक पर भीम कुमार एक लीटर शराब थैला में लेकर खड़ा था। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर ली। भीम कुमार पूछताछ के दौरान बताया कि बिजुलपुर मध्य विद्यालय में पदस्थापित टोला सेवक मुकेश कुमार से शराब खरीदा है। निशानदेही पर मुकेश की भी गिरफ़्तारी हुई।