शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत गृह क्लेश और पत्नियों के आपसी विवाद से तंग आकर एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका आज रविवार की दोपहर 12 बजे गंभीर हालत में उपचार जारी है।