कानपुर: कल्याणपुर थाने की पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धड़ पकड़ अभियान के क्रम में कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार 4:00 बजे वारंटी अभियुक्त श्याम कुमार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को नानकारी आईआईटी कल्याणपुर से गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्रवाई करते हुए वारंटी को कानपुर कोर्ट भेजा गया है।