कानपुर: सर्वोदय नगर के आरटीओ मुख्यालय के बाहर ट्रांसपोर्टरों ने अफसरों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कानपुर आरटीओ में ट्रांसपोर्टरों ने अफसर पर करप्ट होने का आरोप लगाया।सर्वोदय नगर के आरटीओ मुख्यालय के बाहर कानपुर देहात के ट्रांसपोटरों ने आरटीओ अफसर पर खुलेआम रिश्वत लेने के बावजूद गाड़ी सीज करने को लेकर नाराजगी जाहिर की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार 5:00 बजे वायरल हो गया।