कानपुर: शास्त्री नगर में फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
शास्त्री नगर की रहने वाली नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की जानकारी काकादेव थाने में दी। शुक्रवार 3:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों ने बताया कि पति और ससुरालीजन लगातार बेटी से15 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे।