बांधवगढ़: धावड़ा कालोनी कछरवार तिराहा के पास बाइक की टक्कर से घायल हुआ एक युवक, बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज
धावड़ा कालोनी कछरवार तिराहा के पास तेज एवं अनियंत्रित रफ्तार बाइक क्रमांक MP54ME 0657की ठोकर से पार्थ उपाध्याय पिता रामकृष्ण उपाध्याय उम्र 21 वर्ष निवासी शारदा कालोनी उमरिया गंभीर रूप से घायल हो गया।जिस पर बाइक चालक के विरुद्ध उमरिया थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 483/24 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अल्का पटेल द्वारा की जा रही है।