बांधवगढ़: विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई और स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से सहभागिता निभाने की अपील की
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद पाली मुख्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन पर नगर पालिका परिषद पाली द्वारा युवा टीम व जन अभियान परिषद पाली के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली परिसर में स्वच्छता ही सेवा मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की गई।