बांधवगढ़: जिला चिकित्सालय परिसर में क्लब फुट क्लीनिक का CMHO ने फीता काटकर किया शुभारंभ
उमरिया जिला चिकित्सालय में RBSk कार्यक्रम अंतर्गत क्लब फुट बीमारी से ग्रसित बच्चो के चिन्हांकन और उसके उपचार हेतु क्लबफुट क्लीनिक का शुभारंभ सीएमएचओ डॉक्टर एस बी चौधरी द्वारा किया गया।जिला स्तर पर हर बुधवार को क्लबफुट बीमारी से ग्रसित बच्चो का उपचार इस क्लब फुट क्लीनिक में किया जाएगा। इस दौरान जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स सहित मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।