गरौठा: गुरसरांय क्षेत्र में व्यक्ति की संदिग्ध मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ग्राम भस्नेह में 45 वर्षीय रघुवीर रायकवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यह सुनियोजित हमला था। घायल राघुवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।