बुरहानपुर: भाईदूज पर मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के खाते में ₹250 की राशि ट्रांसफर की, कलेक्ट्रेट में हुआ लाइव प्रसारण
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत भाईदूज पर गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। जिलास्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ। कंट्रोल रूम पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली बहनों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया।