सिरोही: पिंडवाड़ा में शिव सैनिकों ने सरकारी अस्पताल के बाहर शुरू की निशुल्क नाश्ता सेवा
Sirohi, Sirohi | Jun 30, 2026 पिंडवाड़ा में मंगलवार सुबह 11 बजे शिव सैनिकों ने सरकारी अस्पताल के बाहर निशुल्क नाश्ता सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा जरूरतमंदों और अस्पताल आने वाले सभी लोगों के लिए शुरू की गई है। शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल ने बताया कि यह व्यवस्था महीने में दो बार, हर 15 और 30 तारीख को दानदाओ द्वारा चलाई जाएगी।