अंबाह: नाबली नहर के पास से दो शातिर चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की वारदातों का खुलासा, निकाला गया जुलूस
Ambah, Morena | Sep 30, 2026 अंबाह। थाना अंबाह पुलिस ने बुधवार शाम सुनावली नहर की पुलिया के पास दबिश देकर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने अंबाह व पोरसा क्षेत्र में पांच चोरी-नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब 3 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।