मेरठ: मेरठ में कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर के यहां चोरी, ऑफिस की तिजोरी तोड़कर ₹15 लाख ले गए
Meerut, Meerut | Jul 5, 2025 मेरठ में कोल्डड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम पर चोरों ने धाबा बोल दिया। यहां से करीब 15 लाख की नकदी समेटकर चोर फरार हो गए। जाते समय गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग उखाड़ दी और डीवीआर अपने साथ ले गए। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर 10 हजार रूपए छोड़कर गए हैं।