सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद तहसील परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट के पास सोमवार को एक स्कूटी में आग लग गई
सिकंदराबाद तहसील परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट के पास सोमवार सुबह एक स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूटी के साथ पास में रखी एक बेंच भी जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।