देवास। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तलवार से जानलेवा हमला करने वाले सूचीबद्ध गुंडे दुर्गेश उर्फ बंटी मोरे (34 वर्ष), निवासी शांतिपुरा, देवास के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेरूगढ़ (उज्जैन) भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले, आदतन अपराधियों एवं सूचीबद्ध गुंडों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
पुरानी रंजिश में तलवार से किया था जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को आरोपी दुर्गेश उर्फ बंटी मोरे ने पुरानी रंजिश के चलते फरियादी के घर के सामने गाली-गलौज की और फरियादी के पति नितेश अडगले पर तलवार से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 469/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
23 आपराधिक प्रकरण दर्ज
जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम और जिला बदर आदेश के उल्लंघन जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया।
कलेक्टर के आदेश के बाद जेल भेजा गया
पुलिस के प्रस्ताव पर कलेक्टर देवास ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निरोध आदेश जारी किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निरुद्ध किया और केंद्रीय जेल भेरूगढ़ (उज्जैन) भेज दिया।
पुलिस का सख्त संदेश
देवास पुलिस ने कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और अपराधियों में कानून का भय बनाए रखना है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas
Dewas Nagar, Dewas | Jul 13, 2026