पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी ने रविवार को चक्रधरपुर के तसर प्रजनन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली एवं तसर उत्पादन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही संस्थान को अधिक से अधिक किसानों से जोड़ने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित करने को कहा।