मोतिहारी: भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मोतिहारी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चढ़रहिया में समीक्षा बैठक संपन्न हुई
मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगमन को लेकर हरसिद्धि प्रखंड के चढ़रहिया में विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने किया। उक्त बैठक मे मुख्य अतिथि गन्ना एवं उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान भी शामिल हुए। जिनके द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।