चंदौली: ग्राम परशियां (सुदाव) में यात्री विश्रामालय टिन शेड का उद्घाटन हुआ, ग्रामीणों ने किया स्वागत
ग्राम परशियां (सुदाव) में ब्रह्म बाबा मंदिर पर जिला पंचायत निधि से बने यात्री विश्रामालय टिन शेड का उद्घाटन सदस्य रमेश यादव ने किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। रमेश यादव ने विकास कार्य जारी रखने व हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जयप्रकाश मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान जयकारों से माहौल गूंज उठा।