गिरिडीह: झारखंड अधिकारी शिक्षक एवं कर्मचारी संघ, गिरीडीह ने झंडा मैदान से निकाली जन आक्रोश रैली
झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन जिला गिरीडीह के तत्वाधान में शनिवार को शाम 6 बजे झंडा मैदान से जनआक्रोश रैली निकाली गई। यह रेली झंडा मैदान से निकली। जो टावर चौक पर पहुंचकर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों का पुतला दहन किया गया। पहलगाम में हुए हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की जान चली गई।