खलीलाबाद: दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त प्रभुनाथ पुत्र भुईधर, निवासी सालेहपुर को पिपराकला स्कूल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त पर 16 जून 2026 को पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।