डुमरा: जिले के कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन।
महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देश पर जिला प्रोग्राम कार्यालय सीतामढ़ी, जिला प्रशासन सीतामढ़ी एवं यूनिसेफ/प्रथम संस्था के सहयोग से कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए | कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति एवं डीपीओ आईसीडीएस कंचन कुमारी गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया|