Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
gaurav0411702
No video available
फिरोज़ाबाद: 27 मार्च / जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न। जिलाधिकारी ने बैंको को कृषको
Firozabad, Firozabad
| Mar 28, 2023
#other
MORE NEWS
फिरोजाबाद में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम शिकोहाबाद को एक ज्ञापन सौंपा। #Firozabad | #Shikohabad | #किसान_क्रांति_यूनियन | #ज्ञापन | #16सूत्रीय_मांगें | #SDMShikohabad | #किसान_आंदोलन | #उत्तरप्रदेश
Firozabad, Firozabad | Aug 17, 2026
फिरोजाबाद में हिंदी साहित्य को समर्पित दो बड़े आयोजन संपन्न 📌 प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद द्वारा स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय साहित्यिक आयोजन हुआ। 1. द्वितीय "फिरोजाबाद के हिंदी साहित्य को जानो" प्रतियोगिता 2026 जनपद के 45 स्कूलों के 3753 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अंतिम मौखिक राउंड में 138 छात्र पहुंचे। विजेता स्कूल कनिष्ठ वर्ग: 1. मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज ढोलपुरा 2. द एशियन स्कूल शिकोहाबाद 3. स्वामी बच्चू बाबा विद्या मंदिर वरिष्ठ वर्ग: 1. किड्स कॉर्नर हैप्पी स्कूल 2. संत जनू बाबा इंटर कॉलेज 3. मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज 2. अष्टम श्रेष्ठ हिंदी विद्यार्थी सम्मान समारोह एमए हिंदी में टॉप रहे जनपद के 30 विद्यार्थियों + गोल्ड मेडलिस्ट कु. प्रतिभा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा जी ने कहा "यह आयोजन नई पीढ़ी को हमारे साहित्यिक गौरव से जोड़ता है। मैं इसे विधानसभा में भी उठाऊंगा।" आयोजन ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जादौन व प्रबंध सचिव कृष्ण कुमार 'कनक' के नेतृत्व में हुआ। #Firozabad #HindiGaurav #PragyaSansthan #Education #FirozabadNews #HindiDiwas #ViralNews
Firozabad, Firozabad | Aug 17, 2026
फिरोजाबाद भारतीय मजदूर संघ ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री शिशुपाल तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मजदूरों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी को 25 सूत्रीय मागों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मजदूरों, कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों, सफाई कर्मचारियों, ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों, ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों सहित विभिन्न श्रमिक वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री शिशुपाल तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिक हित को सर्वोपरि रखते हुए सभी क्षेत्रों के मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, वेतन विसंगतियों, बढ़ते कार्यभार और विभागीय समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं मजदूर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों पर लगातार कार्यभार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उसके अनुरूप कोई मानदेय तय नहीं है। आशा बहनों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्यभार के अनुरूप मानदेय तय करते हुए आशाओं को न्यूनतम 18000/- और आशा संगीनियों को 24000/- मानदेय तय किया जाए नहीं तो वे कार्य नहीं होने देंगी। ज्ञापन में प्रमुख रूप से आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करने, न्यूनतम वेतनमान 72 हजार रुपये किए जाने, बीएसएनएल में लंबित सातवें वेतनमान को लागू करने, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को उचित स्थान उपलब्ध कराने तथा ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों को स्टैंड उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का बीमा, स्थानांतरण एवं वेतन विसंगतियों का समाधान, 108 एवं 102 एंबुलेंस से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली, विभिन्न पारंपरिक श्रमिकों को मजदूर श्रेणी में शामिल कर सामाजिक सुरक्षा देने, बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, सहकारी बैंकों के लंबित वेतनमान का पुनरीक्षण, कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक निर्धारित करने सहित अन्य मांगें भी रखी गईं। ज्ञापन में नगर निकायों में स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने, मिड-डे मील कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, EPS-95 पेंशन में वृद्धि करने, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने तथा पत्रकारों एवं श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी शामिल है। भारतीय मजदूर संघ ने विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा श्रमिक हित से जुड़े विभिन्न बोर्डों, समितियों एवं परामर्शदात्री समितियों में श्रम संगठनों को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग भी की। जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ लगातार संघर्ष करता रहेगा और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री शिशुपाल तिवारी, जिला अध्यक्ष राजीव यादव, महानगर अध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह, मंत्री राधा शंखवार, कार्यकारी अध्यक्ष रमाकांत यादव, आंगनबाड़ी संघ से किरण राठौर एवं गीता राठौर, ऑर्डिनेंस से स्वदेश राघव, नितिन सक्सेना ,विद्युत विभाग के संयोजक महेश वर्मा ,सुभाष चंद्र ,राधेश्याम ,बंटू , शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की आशा और आशा संगिनी सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Firozabad, Firozabad | Aug 17, 2026
फिरोजाबाद जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण,पुलिस ने 1 दिन में निपटाई 54 शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी शिकायतकर्ता के घर/मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। शिकायतकर्ता को बार-बार थाने या पुलिस ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। दिनांक 17-08-2026 को जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 54 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। फिरोजाबाद पुलिस का उद्देश्य है शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान करना। #Firozabad #FirozabadPolice #IGRS #JanShikayat #UPPolice #BreakingNews ---
Firozabad, Firozabad | Aug 17, 2026
फिरोजाबाद ठाकुर महासभा चंद्र नगर की महिला शक्ति द्वारा शिवम् रेस्टोरेंट में हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने थीम के अनुसार हरे रंग के परिधान पहनकर भाग लिया। मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम फिरोजाबाद श्रीमती कामिनी राठौर और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सिरसागंज श्रीमती रंजना गुरुदत्त सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मल्हार, पहेली, सर्वश्रेष्ठ डांस, सर्वश्रेष्ठ मेहंदी, बेस्ट आउटफिट और हरी-भरी छुईमुई जैसे प्रतियोगिताएं हुईं। तीज क्वीन का खिताब श्रीमती पूजा जादोंन और मुनमुन सिंह को मिला। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा धाकरे, जिला अध्यक्ष श्रीमती कुंती जादोंन, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट अनीता सिंह, महानगर प्रभारी डॉ वंदना सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना सिंह ने किया। #Firozabad #HariyaliTeej #ThakurMahsaba #ChandraNagar #WomenPower #FestivalNews ---
Firozabad, Firozabad | Aug 17, 2026
फिरोज़ाबाद: 27 मार्च / जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न। जिलाधिकारी ने बैंको को कृषको - Firozabad News