लखनऊ में एक और अग्निकांड, कोचिंग सेंटर के बाद कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग; राहत-बचाव कार्य जारी
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार फिर भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. राजधानी के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार (28 जून) को भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना तुरंत फायर विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.
मौके पर चिनहट पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है और राहत-बचाव का कार्य कर रही लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से धुंआ निकलते हुए देखा, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को दी.
लखनऊ की चिनहट थाना पुलिस द्वारा फिलहाल आग के कारणों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. अभी तक इस आग लगने की घटना का सटीक कारण नहीं पता चला है. पुलिस प्रशासन हर एंगल से इसकी जांच में जुटा हुआ है।
#lucknow #fire #lucknowfire #orai #jalaun
Orai, Jalaun | Jun 28, 2026