वैसाह में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, स्वतंत्रता दिवस पर नए भवन में हुआ झंडातोलन
मोतिहारी जिले के चकिया प्रखंड क्षेत्र के वैसाह पंचायत में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव ने फीता काटकर नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नए पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया रिमझिम देवी ने झंडातोलन किया।।।।।।।।।
#Todays24crimenews #ChakiaNews #panchaytsarakarbhawan #baisahapanchayt