पीरटांड: आजसू स्थापना दिवस सह जन-आक्रोश मार्च को सफल बनाने हेतु पीरटांड़ में बैठक, कार्यकर्ताओं से धनबाद चलने का आह्वान।
मधुबन परिसदन भवन में बुधवार दोपहर 2 बजे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़ प्रखंड आजसू कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 जून को धनबाद में होने वाले “आजसू स्थापना दिवस सह जन-आक्रोश मार्च” को ऐतिहासिक और सफल बनाने पर चर्चा की गई।