बिहारीगंज: युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने शिक्षा-स्वास्थ्य समेत 11 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
मधेपुरा के बिहारीगंज मोहनपुर पैक्स अध्यक्ष सह युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। इसमें रहटा गांव में कन्या स्कूल, बिहारीगंज में आधुनिक अस्पताल और उदाकिशुनगंज में चीनी मिल खोलने की मांग की गई है।साथ ही सर्किट हाउस निर्माण, नए प्रखंड व अनुमंडल बनाने, सड़क चौड़ीकरण और पैक्स व्यवस्था में सुधार की भी अपील की गई है।