खंडवा: खेत में दौड़ाया करंट, चार भैंसों की तड़प कर मौत, आरोपी किसान गिरफ्तार
खंडवा जिले के मानधाता थाना क्षेत्र के डोकिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत के चारों ओर लगाए गए करंट वाले तारों की चपेट में आने से चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली।