जगदीशपुर: बरनांव के लक्ष्मण टोला एवं असुधन गांव के खेत में आग लगी की घटना में लाखों रुपए मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख
जगदीशपुर प्रखंड के बरनांव के लक्ष्मण टोला एवं असुधन गांव में गुरुवार को ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकाल कर गेहूं के कटे डंठल में आग लगने से पछुआ हवा तेज होने के कारण लगभग 45 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। इसको लेकर किसानों में हाहाकार मच गया। आननफानन में मुखिया प्रतिनिधि सह समाजिक कार्यकर्ता मुकेश पाल ने फायर ब्रिगेड सहित कई अधिकारियों को सूचना दी।