पटना ग्रामीण: पटना: शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, होटल में जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी का शराब पार्टी करते वीडियो वायरल
बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह 11 बजे से जिला स्वास्थ्य समिति के एक पदाधिकारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भानु शर्मा, जो जिला मूल्यांकन पदाधिकारी बताए जा रहे हैं, आरपीएस मोड़ स्थित एक होटल में शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप