बदलापुर: बंदी के दिन अवैध शराब बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार, भारी शराब और नकदी जब्त
बक्शा पुलिस ने बंदी के दिन अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 30 शीशी शराब और 24 हजार रुपए जब्त हुए। एक आरोपी भाग गया। आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया है।