नदबई: नदबई के बरौलीरान गांव में पोखर में गिरी नीलगाय, गौ सेवकों और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
नदबई क्षेत्र के गांव बरौलीरान में मंगलवार को एक नीलगाय गांव की एक गहरी पोखर में गिर गई। पोखर में गिरने के कारण नीलगाय बुरी तरह फंस गई और बाहर निकलने के लिए तड़पती रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर नीलगाय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पोखर की गहराई और फिसलन के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।