शिवहर: डीएम एसपी ने श्यामपुर चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
शिवहर जिलाधिकारी पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने आज देर शाम श्यामपुर चेक पोस्ट पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी जिला में अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. आज बॉर्डर पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा है कि एक भी वाहन को बिना जांच किए हुए जिला में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।