पंचदेवरी प्रखंड मुख्यालय के निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को दोपहर 3 बजे को हथुआ एसडीएम अभिषेक चंदन ने क्षेत्र का दौरा किया और विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। लंबे समय से लंबित इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।