हाथरस: विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री और परिवार को जान से मारने की धमकी, सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे SP कार्यालय
हाथरस शहर के रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीन खंडेलवाल व उनके परिवार के लोगों को अपराधी किस्म के लोग फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री ने जान से मारने की धमकी व चौथ वसूली का आरोप लगाते हुए अपराधी किस्म के लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी, पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।