पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एन एच131 ए रानीपतरा ओवर ब्रिज के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने एन एच के एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया इलाज के लिए भेजा।