पूर्णिया पूर्व: महेन्द्रपुर में गायत्री महायज्ञ का विधिवत उद्घाटन, उमड़े श्रद्धालुओं का जनसैलाब
गुरूवार को 10 बजे महेन्द्रपुर में आयोजित गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, दीप प्रज्वलित कर व झंडोत्तोलन कर किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विभा कुमारी, डिमिया छतरजान पंचायत के मुखिया अंगद मंडल, भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता, समाजसेवी जितेन्द्र यादव स्थानीय उपसरपंच मदन लाल मंडल, पूर्व मुखिया शिवानंद मंडल, वरिष्ठ नागरिक जोगेश्वर यादव आदि मौजूद थे।