पूर्णिया पूर्व: टीकापट्टी थाना ने 31.883 किलो ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, एसपी ने की प्रेस वार्ता
नशे के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।गुप्त सूचना के आधार पर टीकापट्टी थाना द्वारा एक गांजा तस्कर को 31.883 किलो ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार किया है।साथ हीं 38,278/ रूपया नगद बरामद किया गया है।पूर्णिया पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गयी।उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त हुई।