पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा में ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
कटिहार जोगबनी रेल खंड पर रानीपतरा रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।मामले की जांच में जुट गयी।वहीं परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।मृतक की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र के बक्सा घाट ऑली टोला निवासी सौदागर के बेटे मो०समसुर उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।