पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया
पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने की। वही बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख ललन सिन्हा, बीडीओ अमित आनंद, राजस्व अधिकारी सादिक अहमद, बीपीआरओ प्रवीण कुमार भारती, एमओ आदित्य कुमार सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।